Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 9.2 फीसदी हुई

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 9.2 फीसदी हुई
नई दिल्ली। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश और आकर्षक हो गया है। सरकार ने इस योजना के तहत किए जाने वाले निवेश पर ब्याज दर बढ़ा कर 9.2 फीसदी कर दी है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजना पर मिलने वाली ब्याज दर भी बढ़ गई है।
हालांकि पीपीएफ पर 8.7 फीसदी की पुरानी ब्याज दर बरकरार रखी गई है। किसान विकास पत्र पर भी ब्याज दर नहीं बढ़ी है और यह 8.7 की पुरानी दर पर भी बरकरार है। जिन बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं, वे बुधवार से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष से प्रभावी हो जाएंगी। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। यह दर वित्त वर्ष 2015-16 से लागू हो जाएगी। बयान के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजना पर मिलने वाली ब्याज दर 9.2 फीसदी से बढ़ा कर 9.3 फीसदी कर दी गई है। एजेंसी

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news