Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सरकारी नौकरी पाने का सपना होगा पूरा, अच्छी सैलरी में आई बंपर वैकेंसी

लखनऊ. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने टीचर पदों के लिए छप्पर फाड़ के नौकरियां निकाली हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने 68500 पदों के लिए भर्ती निकाली है।
इस भर्ती में असिस्टेंट टीचर पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। वहीं भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पांच फरवरी से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं चयनित उम्मीदवारों की पे-स्केल पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

आवेदन करने के लिए यहां करें क्लिक

पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पद अलग-अलग जिले के हिसाब से निकाली गई है।

उम्र सीमा

वहीं उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। सरकार के नियमों के तहत ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।


ये होनी चाहिए योग्यता

भर्ती में आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और एनसीटीई के किसी संस्थान से बीटीसी किया होना आवश्यक है। साथ ही इसके समकक्ष पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

फीस

जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये, एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ई-चालान या ऑनलाइन बैंकिंग से किया जा सकता है। साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस का भुगतान नहीं करना होगा।

वेबसाइट के अलावा आप भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर्स- 0532-2466761, 0532-2466769 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, इलाहाबाद को ई-मेल ([email protected]) कर सकते हैं।

जानकारी हो कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news