आगरा। उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को खबर मिली, कि उनका मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किया जा रहा है, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि सरकार द्वारा यदि ये निर्णय अमल में लाया जाता है, तो शिक्षामित्रों पर सबसे बड़ा उपकार होगा।
शिक्षामित्र संगठन इसी मांग को लेकर लड़ाई भी कर रहा था।
ये मिली जानकारी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि योगी सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बीच का रास्ता निकालने में जुटे हुए थे।
इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बड़ा कदम उठाया है।
उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाये जाने की संभावनाओं पर काम शुरू कर दिया है।
बताया ये भी जा रहा है कि सबकुछ ठीक ठाक चला, तो लोकसभा चुनाव 2019 से पहले शिक्षामित्रों को बड़ी खबर मिल सकती है।
इन पर भी हो रहा विचार वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन द्वारा जो सुझाव दिये गए थे, उन पर भी ये कमेटी विचार कर रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें