डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में आमूल चूल
परिवर्तन के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग में फैले
माफिया के जाल को सरकार ने पूरी मुस्तैदी के साथ तोड़कर नेस्तनाबूद कर दिया
है। कड़े से कड़े नियम बनाए जा रहे हैं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में
परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
वह शनिवार को गोला के केन ग्रोवर्स कॉलेज के
स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की
पिछली सरकारों ने 15 सालों में जहां इस जिले को केवल 48 विद्यालय दिए वहीं
योगी सरकार ने एक साल में 200 से ज्यादा विद्यालय देकर खीरी जिले के अंदर
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। साथ ही शिक्षा जगत में
माफियाराज को सख्ती से रोका। मंशा है कि हाईस्कूल व इंटर जैसी परीक्षाएं
पास करने के बाद अगर छात्र आगे बढ़ तो उसे ज्ञान भी होना चाहिए। अब तक की
सरकारें केवल उनको डिग्री दिया करती थीं, लेकिन भाजपा सरकार शिक्षा की
सौगात दे रही है। इससे छात्रों को मेहनत कर पास होने का सलीका आएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें