प्रयागराज : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपी टीईटी 2018 के लिए
पांच दिन विलंब से केंद्र तय हो गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 2153
केंद्रों पर 18 नवंबर को परीक्षा होगी।
इसमें सबसे अधिक केंद्र प्रयागराज
जिले में बनाए गए हैं। 1टीईटी 2018 के लिए 22 अक्टूबर तक परीक्षा केंद्र
निर्धारण की अवधि तय की गई थी लेकिन, प्रयागराज सहित कई जिलों की लेटलतीफी
से शनिवार को केंद्रों की सूची फाइनल हो गई है। 18 लाख से अधिक
परीक्षार्थियों के लिए 2153 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। लखनऊ में 87,
वाराणसी में 71, कानपुर शहर में 65 व गोरखपुर में 52 परीक्षा केंद्र तय किए
गए हैं। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र तय होते ही एनआइसी
को परीक्षार्थियों के आवंटन की सूची भेजी जा रही है। पूरा प्रयास है कि 30
अक्टूबर तक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड हो जाए, ताकि सभी अभ्यर्थी
परीक्षा के पहले उसे डाउनलोड कर लें। अफसर वेबसाइट को लेकर परेशान हैं,
क्योंकि आवेदन समय वेबसाइट धीमी चलने और बीच-बीच में रुक जाने से प्रक्रिया
कई बार बाधित हुई थी। अब उतने ही आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को
प्रवेश पत्र समय पर मुहैया करा पाना बड़ी चुनौती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें