Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

परिषदीय विद्यालयों को मिले 362 शिक्षक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 21/01/2015

दोआबा के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की काफी अरसे से कमी थी। शासन के निर्देश पर बीएड व टीईटी पास अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 362 अभ्यर्थियों को शिक्षक पद का नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। इससे पठन-पाठन में सुधार होगा।
शासन के निर्देश पर बीएड व टीईटी पास महिला व पुरुष अभ्यर्थियों ने पूर्व शिक्षक पद पर तैनाती के लिए काउंसिलिंग कराई थी। इसमें 379 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र लेने को मूल अभिलेखों की जांच कराई। बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार यादव द्वारा 362 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। बीएसए ने बताया कि ये शिक्षक तीन माह तक डायट व खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में शिक्षण देने का कार्य सीखेंगे। इसके बाद तीन माह तक विद्यालय में भी इन्हें शिक्षण कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मूल प्रमाण पत्र की जांच न होने के कारण 17 भावी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा सका। गुरुवार को उन्हें नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news