Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

द्वितीय चरण में बेल्हा में नियुक्त होंगे 175 शिक्षक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 02/02/2015

द्वितीय चरण में बेल्हा में नियुक्त होंगे 175 शिक्षक
प्रतापगढ़ : बीटीसी के 72 हजार 446 शिक्षकों की भर्ती में दूसरे चरण में बेल्हा में 175 शिक्षकों की तैनाती होनी है। इन्हें पांच फरवरी तक नियुक्ति पत्र दिए जाने का निर्देश शासन ने दिया है। इस दिशा में अभी तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट से शिक्षकों की सूची बीएसए कार्यालय को नहीं मिल सकी है।

बताते चलें कि बीटीसी के 72 हजार 446 शिक्षकों की नियुक्ति में से प्रतापगढ़ में शिक्षामित्रों को छोड़कर 442 शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी। इसके प्रथम चरण में 267 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। शेष 175 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है।
सूत्रों की मानें तो जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण द्वारा शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है। जिलाधिकारी का अनुमोदन होने के बाद इसे बीएसए कार्यालय को सौंपा जाएगा। इसके बाद ही नियुक्ति पत्र जारी होंगे। डायट प्राचार्य सुनील दत्त ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सूची बीएसए को सौंप दी जाएगी।
उसके बाद नियुक्ति पत्र जारी होंगे। पांच फरवरी तक सभी को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news