Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर भी नियुक्ति नहीं मिली, पीएम को फैक्स

सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर भी नियुक्ति नहीं मिली, पीएम को फैक्स
हापुड़। शासन स्तर से वर्ष 2013 में जूनियर हाई स्कूलों में विज्ञान/गणित शिक्षकों की 29334 भर्तियों पर काउंसलिंग के बाद भी यचनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। परेशान अभ्यर्थियों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को फैक्स कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थी जितेंद्र कुमार, अजय सिंह, प्रशांत कश्यप, सोनू प्रकाश ने बताया कि 6 चरणों में आयोजित हुई काउंसलिंग में उनका चयन हुआ था। उस दौरान उनके तमाम शैक्षिक दस्तावेज भी जमा कर लिये गये थे। लेकिन 6 माह बीतने के बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी है।
उनका कहना था कि शैक्षिक दस्तावेजों के अभाव में वह अब किसी अन्य भर्ती के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। परिणामस्वरूप उन्हें बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है। उन्होंने पीएम को फेक्स कर जल्द समस्या के सामधान की गुहार लगाई है।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news