Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 22 मार्च को

इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अंतिम चरण की परीक्षा 22 मार्च को होगी। इस दिन कुल 11 विषयों भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण उद्योग, सैन्य विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, उद्यानिकी, शारीरिक शिक्षा और चित्रकला की परीक्षा होगी। परीक्षा दिन में 2.30 से 4.30 बजे के बीच होगी।
पहले यह परीक्षा 15 मार्च को प्रस्तावित थी लेकिन उसी दिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की डायट प्रवक्ता भर्ती तथा बिहार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा भी है। इसके मद्देनजर अभ्यर्थियों ने परीक्षा टाले जाने का ज्ञापन सौंपा था, जिसे आयोग ने मान लिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ.रामवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा एक सप्ताह बाद यानी, 22 मार्च को कराने का निर्णय लिया गया। सचिव डॉ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि अनुक्रमांक, परीक्षा केंद्र आदि जानकारी अभ्यर्थियों को मोबाइल तथा ई-मेल पर तीन मार्च से भेजी जाएगी। तीन मार्च को प्रवेश पत्र भी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी उसी दिन से उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

 http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news