Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

तीसरी कटऑफ जारी काउंसलिंग 27 को : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

रायबरेली (ब्यूरो)। परिषदीय स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए मंगलवार को तीसरी कटऑफ मेरिट जारी कर दी गई। इस सूची में भी मेरिट एक से दो अंक तक ही नीचे आई है। 165 पदों के लिए 27 फरवरी को पुलिस लाइंस में काउंसलिंग कराकर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए अब तक दो बार काउंसलिंग हो चुकी है। इसके बाद भी 165 पद खाली रह गए हैं। शासन की मंशा पर मंगलवार को तीसरी कट ऑफ मेरिट जारी की गई है। कट ऑफ में कला वर्ग महिला अनारक्षित में 118 अंक, अनुसूचित जाति में 99 अंक, पिछड़ा वर्ग में 111 अंक है। विज्ञान वर्ग महिला अनारक्षित में 120 अंक, अनुसूचित जाति में 98 अंक व पिछड़ा वर्ग में 114 अंक तक के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा अनारक्षित पुरुष कला में 123 अंक, अनुसूचित जाति में 109 अंक, पिछड़ा वर्ग कला में 119 अंक, पुरुष अनारक्षित विज्ञान में 122 अंक, अनुसूचित जाति में 103 अंक, पिछड़ा वर्ग में 117 अंक तक के अभ्यर्थियों को तीसरी सूची में शामिल किया गया है। पुरुष दृष्टि बाधित में 106 अंक, पुरुष श्रवण हस में 109 अंक और पुरुष चलन हस में 119 अंक तक अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि कट ऑफ मेरिट जारी कर दी गई है। आगामी 27 फरवरी को पुलिस लाइंस स्थित नगर संसाधन केंद्र में काउंसलिंग के बाद नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
प्रशिक्षु शिक्षकों के 165 पदों के लिए देंगे नियुक्ति पत्र

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news