Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

जूनियर शिक्षकों का प्रदर्शन पहले ही दिन समाप्त : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

संवाद सूत्र, लखनऊ : लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में पांच वर्षीय छूट आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जूनियर शिक्षकों का प्रदर्शन पहले ही दिन समाप्त हो गया। बेसिक शिक्षा निदेशक के आश्वासन के बाद जूनियर शिक्षक लक्ष्मण मेला स्थल से वापस लौट गए। जिला प्रशासन के माध्यम से शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में बेसिक शिक्षक सोमवार को लक्ष्मण मेला स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना देने एकत्र हुए। नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर बेसिक शिक्षकों के साथ उपेक्षा का आरोप लगाया। अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दोपहर बाद बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा से मुलाकात कर अपनी दर्द रखा। निदेशक ने शिक्षकों की समस्याओं को सुन जल्द मांग पूरी होने का भरोसा जताया। इस आश्वासन के बाद संघ अध्यक्ष राधाकृष्ण पाठक ने लक्ष्मण मेला स्थल पहुंचकर धरना समाप्ति का एलान किया।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news