Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

संवाद सूत्र, लखनऊ : पुरानी पेंशन योजना सहित अपनी कई मांगों को लेकर बेसिक शिक्षकों ने सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू किया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने जल्द मांगें पूरी न होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया।1उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ उप्र के आह्वान पर विभिन्न जिलों के शिक्षक लक्ष्मण मेला स्थल पर एकत्र हुए। पहले दिन सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक क्रमिक अनशन जारी रखने का एलान किया।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव में जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों को अनुदान सूची में शामिल करने सहित वर्ष 2005 से पूर्व के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने अभी तक शिक्षकों की ओर ध्यान नहीं दिया। इसको लेकर शिक्षकों को एक बार फिर से प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। महामंत्री भृगुनाथ सिंह ने त्रिभाषीय अनुदान की बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षक अब अपना हक लेकर ही रहेंगे। जल्द मांग पूरी न हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। सुरेश चंद्र यादव, राम आसरे पांडेय, महेंद्र बाजपेयी, शिव मोहन सिंह व रामपाल यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news