Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीटीसी प्रशिक्षुओं का अनशन समाप्त : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

संवाद सूत्र, लखनऊ : सहायक अध्यापक के भर्ती पदों में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर जारी बीटीसी प्रशिक्षुओं का आमरण अनशन सोमवार को समाप्त हो गया। सपा विधायक के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। बीटीसी ट्रेनी वेलफेयर एसोसिएशन उप्र के आह्वान पर पिछले 15 दिनों से प्रदर्शनकारी लक्ष्मण मेला स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे थे। दोपहर करीब एक बजे विधायक सतीश निगम प्रदर्शनकारियों से मिलने धरना स्थल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मांगें सुनने के बाद सतीश निगम ने उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचकर जल्द मांग पूरी कराने का भरोसा जताया।
विधायक ने भूख हड़ताल पर बैठक प्रदर्शनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। एसो. के उपाध्यक्ष मुहम्मद अरशद व शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अध्यापकों के प्रस्तावित 15 हजार पदों को बढ़ाकर 30 हजार करने की सरकार से मांग की। जल्द मांग पूरी न होने पर दो मार्च से लक्ष्मण मेला स्थल पर आंदोलन करने का एलान किया।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news