Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नागरिक शास्त्र के विषय में भूगोल के सवाल

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की प्रवक्ता परीक्षा में इतिहास के साथ ही टीजीटी का नागरिक शास्त्र विषय की भी परीक्षा विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों ने बुधवार को इस विषय के प्रश्नपत्र की बुकलेट अध्यक्ष को उपलब्ध कराई, जिसमें भूगोल के सवाल पूछे गए हैं। अध्यक्ष ने आपत्तियां विशेषज्ञ समिति के सामने रखने का आश्वासन दिया है।

टीजीटी-पीजीटी परीक्षा के दौरान पेपर को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नागरिक शास्त्र की परीक्षा सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत होती है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि बुकलेट सीरीज ए में कई सावल भूगोल के पूछे गए हैं। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार को बोर्ड के अध्यक्ष से भी मुलाकात की और अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने बताया कि नागरिक शास्त्र के सेक्शन में प्रश्न संख्या 33 से लेकर 63 तक के प्रश्न भूगोल से पूछे गए है। ऐसे में इतिहास की परीक्षा की तरह ही इसे भी निरस्त करना चाहिए। दूसरी ओर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. परशुराम पाल ने प्रतियोगी छात्रों की ओर से लगाए जा रहे आरोप को निराधार बताया। हालांकि उन्होंने इसे विशेषज्ञों के सामने रखने का आश्वासन अभ्यर्थियों को दिया।
अगर प्रतियोगी छात्र सही कमियों को लेकर बोर्ड के अधिकारियों से मिलते है और उसे प्रमाणित कराते है, तो निश्चित तौर पर कार्यवाही होगी।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news