Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रशिक्षु शिक्षकों को आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्रशिक्षु शिक्षकों को आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र
शाहजहांपुर। 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की तीसरी चयन सूची रविवार को जारी की गई। इस सूची में शामिल प्रशिक्षुओं को सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 12 बजे से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए वहां पर तीन काउंटर लगाए गए हैं।

बीएसए राजेश वर्मा के निर्देशन में डायट में तीन काउंटर लगाए जाएंगे। इसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के काउंटर लगेंगे। इसमें प्रत्येक काउंटर पर एक खंड शिक्षा अधिकारी और तीन सहायकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे कि प्रशिक्षु शिक्षकों को कोई समस्या न हो। यह लोग प्रशिक्षु शिक्षकों के शैक्षिक एवं अन्य मूल प्रमाण पत्रों का मिलान करने के बाद नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। तीसरी चयन सूची में 391 महिलाओं और 455 पुरुषों को मौका मिलेगा। इसको लेकर बीएसए दफ्तर में तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news