Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मूल स्कूलों में शिक्षकों को जाना होगा , पालन न करने पर होगी कार्रवाई

संभल। अप्रैल माह स शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में अस्थाई अटैचमेंट पर नियुक्त शिक्षकों को अपने मूल स्कूल में जाना होगा। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।

शिक्षकों की कमी के कारण स्कूलों की पढ़ाई सुचारु रखने के लिए शिक्षकों व अनुदेशकों के अस्थाई अटैचमेंट किए गए थे। ज्यादातर शिक्षकों व अनुदेशकों का बंद पड़े स्कूलों में अटैचमेंट किया गया था। जिससे कि वहां की पढ़ाई में सुधार आ सके। 31 मार्च को समाप्त होने वाले शिक्षा सत्र में अस्थाई अटैचमेंट पर चल रहे शिक्षकों व अनुदेशकों को अपने मूल स्कूलों में जाकर रिपोर्ट करना होगा। जिससे कि एक अप्रैल से सभी शिक्षक व अनुदेशक अपने मूल स्कूलों में ही उपस्थिति लगी सके। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अस्थाई अटैचमेंट पर चल रहे सभी शिक्षक व अनुदेशक अपने मूल स्कूलों में हाजिरी लगाए। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले शिक्षा कर्मियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
खंड शिक्षाधिकारी ने दिए निर्देश, पालन न करने पर होगी कार्रवाई
शिक्षा सत्र में अस्थाई अटैचमेंट पर चल रहे शिक्षकों और अनुदेशकों को स्कूलों में जाकर रिपोर्ट करना होगा
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news