Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अंग्रेजी की बात, न शिक्षक न किताब : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

अंग्रेजी की बात, न शिक्षक न किताब
रायबरेली, जागरण संवाददाता : परिषदीय विद्यालयों की बेहाल बेसिक शिक्षा को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने एक नई नींव रखी थी। इस नींव पर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का भविष्य नए सत्र में 'अंग्रेजी' से लिखा जाना था।

विभाग ने तेजी दिखाई और दो विद्यालयों को अंग्रेजी शिक्षा के लिए ट्रायल के रूप में चयन किया गया लेकिन अफसरों इन स्कूलों के शिक्षकों की तलाश तेज नहीं की है। वहीं शासन द्वारा नए सत्र की शुरूआत को लेकर कोई सुध नहीं ली है। ऐसे में मामला टांय-टांय फिस्स होता दिख रहा है।
बेसिक शिक्षामंत्री राम गोविंद चौधरी ने प्रदेश में संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक पैटर्न में बदलाव करने के लिए नए सत्र में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए प्रत्येक जिलों में दो स्कूलों का चयन करना था।
यह सूचना जब जागरूक अभिभावकों को मिली तो वह बेहद प्रसन्न हो गए थे। शायद उनके जिगर के टुकड़े को अच्छी तालीम मिलेगी और शिक्षा जगत में उनके बच्चों का नाम भी होगा। शिक्षामंत्री के आदेश पर बीएसए संदीप चौधरी ने काफी मशक्कत के बाद अंग्रेजी माध्यम के लिए दो स्कूल चयनित किए प्राथमिक विद्यालय प्रकाश नगर और गोकुलपुर।
अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होनी थी। वहीं चयनित हुए स्कूलों की शक्ल बदलने के लिए विभाग द्वारा कोई तेजी नहीं दिखाई गई। इन स्कूलों में नए सत्र से अंग्रेजी की वॉल पेटिंग होनी थी लेकिन अभी तक स्कूलों की दीवारों पर क-ख-ग लिखा हुआ है।
वहीं इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया भी पूरी नहीं की जा सकी है। ऐसे में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच इंग्लिश मीडियम स्कूलों से परिषदीय अंग्रेजी माध्यम के स्कूल कैसे सामान दिखेंगे।
बोले जिम्मेदार
अंग्रेजी मीडियम विद्यालयों को शासन की मंशा के अनुरूप संचालित किए जाएंगे। विद्यालयों के लिए सभी प्रकार की कार्य योजनाएं तैयार की जाएंगी ताकि नए सत्र में किसी प्रकार की दिक्कतें न आएं।
संदीप चौधरी, बीएसए, रायबरेली।

More News you may Like :


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news