Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

टीईटी के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षामित्र : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

टीईटी के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षामित्र
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) : एक तरफ जहां शिक्षा विभाग में फर्जी टीईटी डिग्रीधारक नौकरी कर रहे है वहीं प्रतिभाशाली व टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण लोगों को शिक्षा विभाग में नैकरी पर नहीं रखा जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर टीईटी 2011 के विरूद्ध हमारा शिक्षामित्र संगठन हाईकोर्ट में अपील दायर करेगा ताकि ऐसे फर्जी डिग्रीधारकों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने धर्मापुर में रविवार को हनुमान मंदिर पर हुई शिक्षा मित्रों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर ब्लाक कमेटी के नए पदाधिकारियों को शपथ भी दिलवाई गई। जिसमें महामंत्री श्रीमती रेखा ¨सह, कोषाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार मिश्र, संगठन मंत्री श्याम बहादुर वर्मा को बनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप कुमार यादव व संचालन मो.अब्बास ने किया।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news