Breaking Posts

Top Post Ad

बर्ताव बदले तो आए नौकरियों की बहार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : जीव विज्ञान या फिर गणित वर्ग से पढ़ाई करने वालों को विज्ञान वर्ग का ही माना जाता है। इसे केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय सरीखे विद्यालय मानते भी हैं, लेकिन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उत्तर प्रदेश इस मामले में दोहरा बर्ताव कर रहा है। जहां एक ओर गणित वर्ग के लिए बड़ी संख्या में पद घोषित हुए, वहीं जीव विज्ञान में कुछ ही पद रखे गए हैं। इससे युवाओं में खासी निराशा है।
केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में टीजीटी यानी स्नातक शिक्षक विज्ञान की योग्यता रसायन विज्ञान के साथ वनस्पति व जंतु विज्ञान में स्नातक और बीएड है। वहीं माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में टीजीटी विज्ञान के लिए योग्यता भौतिक विज्ञान के साथ गणित में स्नातक व बीएड है। इसका नजारा टीजीटी 2013 के विज्ञापित पदों में भी दिखा है। बालक-बालिका दोनों वर्गो को मिलाकर जीव विज्ञान में सिर्फ 239 पद निकाले गए, वहीं विज्ञान में 929 और गणित में 1036 पद घोषित हुए थे। गणित वर्ग के प्रतियोगी को गणित व विज्ञान दोनों के लिए अर्ह माना जाता है, जबकि जीव विज्ञान वर्ग के प्रतियोगी को मात्र जीव विज्ञान के योग्य माना गया। गणित वर्ग वाले प्रतियोगियों ने 1965 पदों पर दावेदारी की, जबकि जीव विज्ञान वर्ग वाले महज 239 पदों तक ही सिमट गए। जीव या जंतु विज्ञान वर्ग से तैयारी करने वाले युवाओं में खासी निराशा है। प्रतियोगी आशुतोष कुमार अग्रहरि, नूतन व विजय कुमार आदि का कहना है कि डाक्टरी के प्रोफेशन से चूकने पर शिक्षक बनने के रास्ते भी कम किए जा रहे हैं। यह इस वर्ग के छात्रों के साथ ठीक नहीं है। इसके बजाए दोनों (गणित व जीव विज्ञान) को बराबर मौका मिलना चाहिए।
 
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

No comments:

Post a Comment

Facebook