Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

वाराणसी कूच की आशंका से प्रशासन चौकन्ना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News


लखनऊ (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 सितंबर को वाराणसी यात्रा के दौरान शिक्षा मित्रों के वहां बड़ी संख्या में पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को सचेत रहने व ऐसी स्थिति आने पर शिक्षा मित्रों को जिलों में ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।पीएम के आगमन पर हो रही तैयारियों को लेकर मंगलवार को एनेक्सी मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी कानून-व्यवस्था सतीश गणेश ने बताया कि इस आशंका को नकारा नहीं जा सकता है कि शिक्षा मित्र पीएम से मिलने के लिए वाराणसी पहुंचने की कोशिश करें। शिक्षा मित्र पीएम के आगमन के एक-दो दिन पहले ही वहां जाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए जिलों के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के डीएम व एसएसपी/एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस बाबत सतर्क रहें और अपने-अपने जिलों में शिक्षा मित्रों के गतिविधियों पर नजर रखें। अगर शिक्षा मित्र वाराणसी के लिए कूच करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें रोका जाए।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news