Breaking Posts

Top Post Ad

संभल जिले का मुख्यालय अब पंवासा में होगा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

संभल जिले का मुख्यालय अब पंवासा में होगा
लखनऊ/संभल (ब्यूरो)। संभल जिले का मुख्यालय अब पंवासा में बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपनी रजामंदी प्रदान कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और संभल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवाब इकबाल महमूद ने मंगलवार शाम चार बजे मोबाइल फोन पर यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि वे लखनऊ में हैं और दोपहर बाद उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से हुई। मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय पंवासा में बनाए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने डे अफसर से इस बारे में मीडिया को भी जानकारी देने के लिए कहा है। कैबिनेट मंत्री के मुताबिक, जल्दी ही इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा। यह जानकारी मिलते ही संभल में जश्न का माहौल बन गया। प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने भी पंवासा को मुख्यालय बनाए जाने की पुष्टि की है।
सियासी पैरवी में चंदौसी पर भारी पड़ा संभल

•क्या था विवाद

28 सितंबर 2011 तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने संभल में आयोजित चुनावी सभा में संभल को जिला घोषित किया था। नए जिले का नाम भीमनगर घोषित किया। जिला मुख्यालय तीनों तहसीलों संभल, गुन्नौर और चंदौसी के केंद्र बिंदु पर बनाने की बात कही थी, लेकिन जिला मुख्यालय को लेकर राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई। शासन ने बीच का रास्ता निकालते हुए बहजोई में अस्थायी जिला मुख्यालय शुरू करा दिया। 23 जुलाई 2012 को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद भीमनगर का नाम बदलकर संभल कर दिया गया। संभल में जश्न मना, लेकिन बहजोई सुलग गई। चंदौसी से लेकर बहजोई तक आंदोलन हुआ। पुतले फूंके गए। आगजनी और तोड़फोड़ हुई। इस तरह सरकार ने बसपा शासन में सृजित इस जिले का नाम बदलने के साथ ही मुख्यालय भी बदल दिया।
संभल ऐतिहासिक नगर है। आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ी तहसील है। आने वाले समय में चंदौसी के लोग महसूस करेंगे कि संभल ही जिला मुख्यालय घोषित होने लायक है। मेरी नजर में संभल तो 20-25 वर्ष पहले ही जिला मुख्यालय घोषित हो जाना चाहिए था लेकिन राजनीतिक कारणों से संभल को मुख्यालय नहीं बनाया गया।

-नवाब इकबाल महमूद, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
More Important News :



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

No comments:

Post a Comment

Facebook