Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

15 हजार शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग 14 को , दोबारा काउंसिलिंग की जरूरत नहीं

इलाहाबाद : प्रदेश भर में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती जून में पूरी होगी। इसके लिए सभी जिलों में पहली काउंसिलिंग 14 और सीटें न भरने पर दूसरी काउंसिलिंग 21 जून को कराई जाएगी। इसके बाद 25 जून को एक साथ नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत आदेश जारी कर दिया है। हालांकि निर्देश में कटऑफ मेरिट जारी करने की तारीख का जिक्र नहीं किया गया है।1डेढ़ बरस के लंबे इंतजार के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती पूरी करने का आदेश जारी हुआ है। परिषद सचिव ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में लिखा है कि 15 जनवरी 2016 को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हुई। एनआइसी ने इस संबंध में बीएलएड व अन्य अभ्यर्थियों का एक्सेल डाटा उपलब्ध कराया है वह सभी जिलों को भेजा जा रहा है। इस एक्सेल डाटा को पूर्व में भेजे गए एक्सेल डाटा के साथ मर्ज करते हुए जिले में निर्धारित सीटों के सापेक्ष चयन सूची तैयार करके कटऑफ मेरिट समाचारपत्रों में प्रकाशित कराई जाए। परिषद ने कटऑफ मेरिट प्रकाशित करने की तारीख तय नहीं की है।
अपने जिले के अभ्यर्थियों को मौका

परिषद सचिव ने स्पष्ट किया है कि जिले में निर्धारित पदों के सापेक्ष तैयार होने वाली चयन सूची में उसी जिले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। पूर्व में द्वितीय काउंसिलिंग के तहत वाह्य जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। जिले में प्रथम वरीयता का आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग 14 जून को होगी।
दोबारा काउंसिलिंग की जरूरत नहीं
काउंसिलिंग में शामिल होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनके मूल अभिलेख पहले से ही जिलों में जमा है। उन्हें दोबारा काउंसिलिंग में शामिल होने की जरूरत नहीं है, किंतु चयन सूची में शामिल न होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनके मूल अभिलेख जिलों में जमा कर लिए गए हैं उनके मूल अभिलेख 15 जून तक वापस कर दिए जाएं, ताकि अन्य जिलों की काउंसिलिंग में प्रतिभाग कर सकें।
1दूसरी काउंसिलिंग में सबको मौका1पहली काउंसिलिंग में पद न भर पाने की दशा में दूसरी काउंसिलिंग 21 जून को कराई जाएगी। इसमें किसी भी जिले का अभ्यर्थी शामिल हो सकता है। दोनों चरणों की काउंसिलिंग के बाद अनंतिम सूची तैयार होगी और 25 जून को प्रदेश में एक साथ नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। यह भी निर्देश दिया गया है कि ऐसे अभ्यर्थियों के मूल अभिलेख न जमा कराए जाएं जो अनंतिम सूची में सम्मिलित न हो।
null
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news