Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

8 शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर

प्रसं, लखनऊ : शिक्षा विभाग ने गुरुवार देर रात आठ शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। गोंडा के बीएसए फतेह बहादुर सिंह को वेटिंग में डाल दिया गया है।
राजकीय इंटर कॉलेज, भदोही के प्राचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह को बीएसए गोंडा, हमीरपुर के बीएसए इंद्रजीत सिंह को महोबा डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता, रायबरेली में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता जय प्रताप सिंह को बीएसए हमीरपुर, राज्य विज्ञान संस्थान इलाहाबाद के प्रफेसर प्रकाश नारायण श्रीवास्तव को बीएसए भदोही बनाया गया है। ओपी त्रिपाठी को डायट सुलतानपुर का वरिष्ठ डायट प्रवक्ता बनाया गया है। शिव नारायण सिंह को बीएसए बांदा और सुनील कुमार को एटा डायट का उप प्राचार्य बनाया गया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news