Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

एक लाख शिक्षकों का मानदेय 15 दिन के भीतर दें : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने वित्तविहीन स्कूलों के लगभग एक लाख शिक्षकों को मानदेय का भुगतान 15 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए 
गंभीर है।
सिंघल ने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर शिक्षकों के मानदेय का भुगतान उनके खाते में कर दिया जाए ताकि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक बेहतर ढंग से कर सकें। यह निर्देश उन्होंने वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात के दौरान अधिकारियों को दिए।
मानदेय के भुगतान की घोषणा के बाद वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों का धरना खत्म कर दिया गया। महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अभिनंदन करने का ऐलान किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों के बारे में अभी तक किसी सरकार ने नहीं सोचा था। राज्य सरकार ने वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को एक निश्चित मानदेय देने का फैसला लिया है।
मुलाकात के दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार, सूचना विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, संजय कुमार मिश्र, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव समेत कई प्रतिनिधि मौजूद थे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news