Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

काउंसि¨लग के विरोध में अभ्यर्थी, बुलानी पड़ी पुलिस : 16448 शिक्षक भर्ती

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: 16448 शिक्षक भर्ती में न्यायालय के निर्देश के बाद शनिवार को काउंसि¨लग कराने के लिए विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। हालांकि काउंसि¨लग की विरोध करने वाले अभ्यर्थी बीएसए सच्चिदानंद यादव के समझाने पर मान गए, लेकिन यहां पुलिस फोर्स तैनात रहा।
16448 शिक्षक भर्ती में न्यायालय के आदेश के बाद पिछले दिनों सचिव ने पत्र जारी कर नौकरीपेशा अभ्यर्थियों को बगैर एनओसी के काउंसि¨लग में शामिल कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने शनिवार को काउंसि¨लग की तिथि निर्धारित की, लेकिन पूर्व में काउंसि¨लग कराने वाले अभ्यर्थियों में इससे आक्रोश था। काउंसि¨लग में अगर हाई मेरिट के अभ्यर्थी आते हैं तो उनकी मेरिट प्रभावित हो सकती थी। ऐसे में अभ्यर्थी इसको रोकने के लिए बीएसए दफ्तर पहुंच गए। इस पर विभाग ने पुलिस फोर्स की मांग प्रशासन से की। बीएसए ने अभ्यर्थियों को समझाते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश हैं, लिहाजा काउंसिलिंग नहीं रोकी जा सकती है। अफसरों के समझाने पर छात्र मान गए।
इसी दौरान उन्होंने रविवार को ही नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग उठाई। इस पर विभाग ने कहा कि नियुक्ति पत्र तैयार होने में वक्त लगेगा। वहीं शनिवार को मात्र एक अभ्यर्थी ने काउंसि¨लग कराई। पुलिस विभाग में कार्यरत इस अभ्यर्थी की काउंसि¨लग से कटऑफ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। काउंसि¨लग के बाद विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। सोमवार को महिला एवं विकलांग अभ्यर्थियों के विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।
  • शिक्षा मित्रों का जाना तय, आगामी 2 माह अति-महत्वपूर्ण : हिमांशु राणा
  • बीएसए कार्यालय पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, कटऑफ मेरिट में अनियमितता का आरोप
  • एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति हेतु परीक्षा कराने के लिए 29 को घेराव
  • सरकार को सिर्फ वोट बैंक की चिंता, नौकरी देने मे यही देख रही कि शिक्षक अनपढ़ ना हों
  • हर हाल में शिक्षा मित्रो का समायोजन /मानदेय वृद्धि को पुरा करे सरकार : गाजी इमाम आला
  • जिलों के अंदर 31 अगस्त के बाद होंगे शिक्षकों के तबादले
  • प्राइमरी टीचरों को 10 सितंबर तक जॉइनिंग का मौका
  • काउन्सलिंग से वंचित शिक्षामित्रों की दोबारा शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग कराने हेतु विज्ञप्ति जारी
  • 16448 शिक्षक भर्ती हेतु आज जारी जिलेवार विज्ञप्तियां
  • बीटीसी 2015 में प्रवेश हेतु आज जारी जिलेवार विज्ञप्तियां
  • समायोजन की मांग, अनशन जारी धरना स्थल पर डटे विभिन्न जिलों से आए प्रदर्शनकारी, मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का किया एलान
  • 5 अक्टूबर से फाइनल हियरिंग होगी शुरू ,12वे और 15 वें सा संशोधन पर होगी बहस
  • शिक्षामित्र पद से सहायक अध्यापक पर समायोजित शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण/पारस्परिक स्थानान्तरण हुये निरस्त
  • सातवें वेतन आयोग के सम्बन्ध में नया आदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने किया जारी
  • अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण वर्ष 2016 प्रदेश में जिलेवार देखें ट्रान्सफर सारांश
  • अंतरजनपदीय तबादलों की सूची पर उठने लगे सवाल,पूर्वाचल के कई जिलों से अनियमितता की शिकायतें
  • 24 अगस्त 2016 की सुनवाई में क्या हुआ, जिसके मुख्य बिंदु
  • 24 Aug की हियरिंग का एकदम सच : अजय ठाकुर
  • sponsored links:
    ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें

    UPTET news