Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Breaking News

Ad – Between Posts Section

उप्र: फेसबुक से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

कानपुर: उत्तर प्रदेश का प्राविधिक शिक्षा विभाग अब बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक का सहारा लेगा। डिप्लोमा कोर्स के बाद भी रोजगार के लिए भटक रहे छात्रों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कानुपर नई सौगात लेकर आया है।

छात्रों को फेसबुक अकाउंट 'कैंपस इंटरव्यू इंफार्मेशन कानपुर' पर पंजीकरण करना होगा।
प्राविधिक शिक्षा विभाग ने राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर को सेंटर फॉर प्लेसमेंट सेल के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। पॉलिटेक्निक ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। पॉलिटेक्निक छात्रों के प्रति कंपनियों के रुझान को देखते हुए प्रदेश सरकार प्लेसमेंट सेल गठित करने जा रही है।

पॉलिटेक्निक के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. एस.पी सोनी ने बताया कि फेसबुक खाता तैयार हो चुका है। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के डिप्लोमाधारी छात्रों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश का कोई भी पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी रजिस्ट्रेशन कराकर साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों IIT में कैंपस साक्षात्कार के दौरान पहुंची नामचीन कंपनियों ने अब पॉलिटेक्निक का रुख कर लिया है। कम बजट और बेहतर श्रमबल की तलाश में कंपनियां पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी को प्राथमिकता दे रही हैं।  एलएंडटी, होंडा कार समेत कई नामचीन कंपनियों ने पॉलिटेक्निक के प्लेसमेंट शिविर में हिस्सा लिया था।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news