Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षा विभाग का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

बस्ती।  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक लिपिक को आज भ्रष्टाचार निरोधक दल ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सहायक अध्यापक शिवनाथ ने अपने तबादले के लिये बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके लिये कार्यालय में तैनात लिपिक संतोष गुप्ता ने सहायक अध्यापक से 20 हजार रुपये की मांग की ।

परेशान विश्वनाथ ने लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक मुख्यालय गोरखपुर में इसकी शिकायत की। शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक दल ने शिवा कालोनी आवास पर छापा मारकर लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news