Advertisement

Govt Jobs : Opening

छात्रा का आरोप, कमरे में बुलाकर गलत हरकत करने की कोशिश करता था टीचर

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ लखनऊ विश्वविद्यालय के तीन विभागों में शिक्षकों पर लगाए गए मानसिक व शारीरिक शोषण के आरोप का मामला खत्म भी नहीं हुआ कि केमिस्ट्री विभाग के एक शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
इस बार शिकायत एसएसपी से लेकर अल्पसंख्यक आयोग तक की गई है।
शिकायत करने वाली छात्रा एमएससी पासआउट है। उसका कहना है कि विभाग के एक शिक्षक अकसर उसे अपने कमरे में बुलाया करते थे। अकेले में मिलने का दबाव डालते। उससे गलत बातें करने का प्रयास करते। जब उसने उनकी बातें नहीं मानीं तो अंतिम सेमेस्टर में अंक कम कर दिए।

एसएसपी कार्यालय से इस शिकायत की जांच विवि चौकी प्रभारी आरपी त्रिपाठी को दी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में छात्रा से संपर्क किया तो पता चला कि वह शहर से बाहर है।

जल्द छात्रा से मिलकर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी शिक्षक का पक्ष भी लेंगे। वहीं, इस बारे में जब आरोपी शिक्षक से वार्ता की गई तो शिकायतकर्ता छात्रा का नाम सुनने के बाद उन्होंने कहा कि कभी किसी भी छात्र से गलत बात या विवाद नहीं हुआ।
हालांकि, उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी का फोन आया था और उसने मिलने की बात कही थी, लेकिन ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news