Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

तीन वर्ष की नौकरी पर मिलेगी पदोन्नति, विकल्प भरने के लिए दिव्यांगों व महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

चन्दौसी: तीन वर्ष की नौकरी पूरी करने वाले शिक्षकों को पदोन्नति मिलेगी। शिक्षा विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनपद के स्कूलों में रिक्त पड़े पदो की सूची बनाई गई है।
पदोन्नति में दिव्यांग व महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पदोन्नति के लिए महिलाओं व दिव्यांगों से विकल्प मांगे गए हैं।
पदोन्नत शिक्षकों को जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्त किया जाएगा। पदोन्नत होने वाले शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है। उनसे विकल्प भी मांगे गए हैं। पदोन्नति में दिव्यांगों व महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनसे विकल्प मांगे गए हैं। सोमवार को विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ.सत्यनाराण ने बताया कि जनपद में 125 पद रिक्त हैं। जिन पर पदोन्नति की जाएगी। सोमवार को काउंसलिंग प्रक्रिया का सभी काम निपटा दिया जाएगा। दो दिन के अंदर पदोन्नत शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया जाएगा।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news