Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

CM अखिलेश का बड़ा फैसला, शिवपाल यादव समेत चार मंत्री बर्खास्त, जानिए ऐसा क्यों हुआ??

सीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में विधायकों की बैठक शुरू हो गई है। विधायक और एमएलसी को मोबाइल फोन बाहर रखने को कहा गया है। गायत्री प्रजापति भी सीएम आवास पर पहुंच गए हैं और मुलायम सिंह के खास पंडित सिंह रामूवालिया भी मुख्यमंत्री के आवास पहुंच गए हैं।
इधर, मुलायम के साथ भी पार्टी के बड़े नेता बैठक करेंगे। राम गोपाल यादव के पत्र पर चर्चा की जाएगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्चस्व की लड़ाई में अब बड़ा फैसला करने की तैयारी में दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पार्टी में चल रही खींचतान को लेकर अखिलेश सलाह मशवरा कर सकते हैं।

लखनऊ (वेब डेस्क)। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज तुरुप का पत्ता चल दिया है। उन्होंने अपने आवास पर मंत्री, विधायक तथा विधान परिषद के सदस्यों की बैठक में शिवपाल सिंह यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जो भी अमर सिंह के साथ हैं वो हटाए जाएंगे। इसी क्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल को बर्खास्त किया है। मुख्यमंत्री द्वारा बर्खास्तगी का पत्र राजभवन भेजा गया है।

अखिलेश यादव ने आज बैठक में शिवपाल सिंह यादव के साथ ही पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, खादी मंत्री नारद राय व मंत्री शादाब फातिमा को भी बर्खास्त किया। इन सभी को अमर सिंह का करीबी माना जाता है।

समाजवादी पार्टी में आज फिर से घमासान मच गया है। सीएम अखिलेश यादव ने तरुप का पत्ता चलने के साथ ही बड़े विकेट गिरा दिए हैं। इनके साथ ही अमर सिंह की बेहद करीबी फिल्म अभिनेत्री से नेता बनीं जयाप्रदा को भी फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दे दिया कि अब अमर सिंह का कोई भी करीबी सरकार में नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मौजूद सभी मंत्री, विधायक व विधान परिषद सदस्यों ने उनके हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया। इसी के साथ बैठक समाप्त हो गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेहद भावुक बयान दिया, उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मेरे पिता है मैं हमेशा उनकी सेवा करूंगा।मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा पार्टी नहीं तोड़ेंगे, साथ रहेंगे, साजिश करने वालों पर एक्शन लिया। रथ चलेगा, कार्यक्रम ने जाऊंगा। मुख्यमंत्री के इस भावुक बयान के बाद कई नेता वहीं पर रोने भी लगे। अब शिवपाल सिंह यादव पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे हैं।

सुबह की गुनगुनी ठंड के बीच में भी आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ सियासी ताप से काफी गरम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर मंत्रियों के साथ विधायक तथा विधान परिषद के सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया। उधर प्रदेश अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आवास पर भी तमाम मंत्री व विधायक-विधान परिषद सदस्य एकत्र थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news