Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शाहजहांपुर में 248 शिक्षकों का प्रमोशन, सोमवार को मिलेंगे लेटर

शाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवाद अभी तक प्राइमरी स्कूल के सहायक अध्यापक कहलाने वाले अब जूनियर के हेड व सहायक कहलाएंगे। बीएसए दफ्तर से शिक्षकों के प्रमोशन लेटर बीआरसी पर भेज दिए गए। सोमवार से प्रमोशन के लेटर बांटे जाएंगे।
जिले के 248 प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रमोशन के लिए आवेदन किया था। उन शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई।
इसके बाद रिक्त विद्यालयों में शिक्षकों को तैनाती दी गई। लेकिन, डायट प्राचार्य ने कोई पेंच फंसा दिया। उस पेंच को शुक्रवार को निकाल दिया। इसी कड़ी में शनिवार को प्रमोशन लेटर प्रत्येक बीआरसी पर भेज दिए गए। संडे की छुट्टी के बाद शिक्षकों को प्रमोशन लेटर बांटे जाएंगे। प्रमोशन होने के बाद शिक्षक जूनियर विद्यालयों के हेड व सहायक अध्यापक बन जाएंगे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news