Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक पद पर समायोजन की मांग पर प्रदर्शन , बीते 43 दिन से धरने पर

लखनऊ। निज संवाददाता सहायक अध्यापक पद पर समायोजन की मांग को लेकर वैकल्पिक शिक्षा आचार्य मदरसा अनुदेशकों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। यह सभी लोग बीते 43 दिन से लक्ष्मण मेला मैदान में धरने पर बैठे हैं।
वैकल्पिक शिक्षा आचार्य/ मदरसा अनुदेशक वेलफेयर (आचार्य जी शिक्षक महासंघ) के अध्यक्ष जितेन्द्र ओझा का कहना है कि वर्ष 2001 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्ष्रा के प्रति जागरुक करने के लिए अनुदेशकों की नियुक्ति की गई थी। पर वर्ष 2009 में अनुदेशकों की सेवा समाप्त कर दी गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि काफी समय से वह सभी सहायक अध्यापक पद पर समायोजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांग पूरी होने के बाद ही आन्दोलन समाप्त होगा। इस दौरान राजन ओझा, कर्मराज, अजय यादव आदि शामिल रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news