Breaking Posts

Top Post Ad

नए वर्ष में मिलेंगे 50 हजार दरोगा-सिपाही, महिला सिपाही के 5800 व पुरुष के 28916 पदों पर चल रही भर्ती

लखनऊ : सब कुछ ठीक रहा तो उत्तर प्रदेश पुलिस को नए वर्ष में करीब 50 हजार सिपाही और दारोगा मिलेंगे। पुलिस महकमे में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कुछ मामले जरूर अदालती दांव-पेच में
फंसे हैं, लेकिन शासन और भर्ती बोर्ड को पूरी उम्मीद है कि सब कुछ जल्द निपट जाएगा।
इसके अलावा आतंकियों से निपटने के लिए विशेष पुलिस ऑपरेशन टीम के गठन का भी प्रस्ताव शासन के पास है। इस टीम में भी नए सिरे से पुलिसकर्मी भर्ती किए जाने हैं।
शासन ने पुलिस बल की कमी को दूर करने के लिए चरणबद्ध भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा का कहना है कि दारोगा और सिपाही ही पुलिस बल की आधारशिला होते हैं इसलिए इनकी कमी दूर करना शासन का पहला दायित्व है। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। सूबे में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (दारोगा) के पुरुष संवर्ग के 2400, महिला के 600 पद, सशस्त्र पुलिस, प्लाटून कमांडर के 210 पद, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 57 पदों समेत कुल 3307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। इसके अलावा महिला आरक्षी नागरिक पुलिस यानी सिपाही के 5800 पदों और पुरुष संवर्ग में 28916 पदों के साथ ही उप्र पुलिस में आरक्षी के पदों पर कुशल खिलाड़ी कोटे से भी 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के कुल 1865 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है।

करीब छह हजार पदों पर भेजा अधियाचन : उप्र अग्निशमन सेवा में फायरमैन के 1478 पदों पर भर्ती के लिए अधियान उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रेषित किया गया है। कारागार विभाग के अंतर्गत जेल वार्डर के 2311 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भर्ती बोर्ड को भेजा गया है। पुलिस के कुछ और शाखाओं में रिक्त पद भरे जाने हैं। उसके लिए भी विभाग की सक्रियता बढ़ी है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

No comments:

Post a Comment

Facebook