Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों ने उठायी तीस हजार मानदेय की मांग

जासं, इलाहाबाद : आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में बुधवार को असमायोजित शिक्षामित्रों को तीस हजार रुपये मानदेय देने की मांग हुई।
साउथ मलाका स्थित शिक्षक भवन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि जब तक शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं होता है तब तक जिले के चार सौ शिक्षामित्रों को सरकार तीस हजार रुपये मानदेय के रूप में दे।
सरकार शिक्षामित्रों पर ध्यान नहीं देती है तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर शारदा शुक्ला, अरूण सिंह, विनोद भारती, राजेश गौतम, ज्ञान चंद्र मधुकर, संदीप पांडेय, अभिनव त्रिपाठी, मोहम्मद अख्तर, राजकुमार, प्रदीप पाल, विनय पांडेय व लालजी तिवारी आदि मौजूद रहे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news