Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

16460 शिक्षक भर्ती का आवेदन 28 से, भर्ती कार्यक्रम जारी: आज से जारी होगा विज्ञापन

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में 16460 शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया है। एक सप्ताह पूर्व शासन ने 12460 सामान्य व 4000 पदों पर उर्दू भाषा के शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए अलग-अलग आदेश जारी किया था।
उसी तर्ज पर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन लेने का कार्यक्रम भी अलग-अलग जारी हुआ है, इसमें तारीखें भी भिन्न हैं। दोनों में समानता सिर्फ इतनी है कि 21 एवं 22 दिसंबर को बेसिक शिक्षा अधिकारी दोनों भर्तियों का विज्ञापन जारी करेंगे। आवेदन 28 दिसंबर से लिए जाएंगे। परिषद सचिव संजय सिन्हा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।
12460 सामान्य शिक्षक भर्ती : 28 दिसंबर को दोपहर बाद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन पत्र भरे जाने की शुरुआत होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख नौ जनवरी शाम पांच बजे तक है। ऐसे ही 11 जनवरी तक आवेदन शुल्क जमा किया जा सकेगा। 13 जनवरी को शाम पांच बजे तक चालान भरते हुए आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तारीख है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार अभ्यर्थी 17 से 19 जनवरी शाम पांच बजे तक कर सकेंगे।

4000 उर्दू शिक्षक भर्ती : 30 दिसंबर को दोपहर बाद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन पत्र भरे जाने की शुरुआत होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 जनवरी शाम पांच बजे तक है। ऐसे ही 11 जनवरी तक आवेदन शुल्क जमा किया जा सकेगा। 13 जनवरी को शाम पांच बजे तक चालान भरते हुए आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तारीख है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार अभ्यर्थी 16 से 18 जनवरी शाम पांच बजे तक कर सकेंगे।

जहां पद नहीं, वह अभ्यर्थी दूसरे जिलों में करें आवेदन : सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। साथ ही ऐसे जिले जहां के लिए पद आवंटित नहीं है वहां के अभ्यर्थी किसी भी अन्य जिले में प्रथम वरीयता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

इस कार्य में शिथिलता स्वीकार नहीं होगी। वहीं, गलत तथ्य या फिर कूटरचित अभिलेखों के साथ आवेदन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नियुक्ति की अर्हता भी तय :शिक्षकों के सामान्य पदों पर भर्ती के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण बीटीसी/विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थी अर्ह होंगे। वहीं उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उर्दू बीटीसी योग्यताधारी या 11 अगस्त, 1997 से पहले के मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधिधारकों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से डिप्लोमा इन टीचिंग उत्तीर्ण करने वाले उन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी जो भाषा शिक्षकों के लिए आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होंगे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news