Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

मैनपुरी में 5 शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी मिलने से शिक्षा विभाग में हड़कंप

मैनपुरी, हिन्दुस्तान संवाद  बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2014 में की गई 10 हजार शिक्षक भर्ती के मामले में जनपद के पांच शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया की पूर्ण जांच का निर्णय लिया है।
27 शिक्षकों की जांच में 5 शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी मिले जबकि इस भर्ती प्रक्रिया में 129 शिक्षक भर्ती हुए थे। बीएसए ने सभी की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्रों के सहारे शिक्षक की नौकरी पाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पूरे मामले की चल रही जांच में खुलासा हो रहा है। अब 10 हजार शिक्षक भर्ती में 5 शिक्षकों के टीईटी अंकपत्र फर्जी पाए गए हैं। इन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है। लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया में फर्जी शिक्षकों की संख्या और अधिक बताई जा रही है। बीएसए ने सभी शिक्षकों की जांच गहनता से कराने का निर्णय लिया है। जिसके बादर शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। शिक्षा सूत्रों की मानें तो पता चलता है कि बड़ी संख्या में टीईटी के फर्जी अंकों के सहारे शिक्षक भर्ती हुए थे।

बढ़ सकती है फर्जी शिक्षकों की संख्या

मैनपुरी। बीएसए कार्यालय के सूत्रों की मानें तो जानकारी मिली है कि वर्ष 2014 में हुई 10 हजार शिक्षक भर्ती में कुल 129 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। जिसमें बुधवार तक मात्र 27 शिक्षकों की ही जांच हो सकी थी। जिसमें 5 शिक्षकों के टीईटी अंकपत्र फर्जी पाए गए थे। अभी 102 शिक्षकों की जांच शेष है। बीएसए बुधवार को ही इलाहाबाद चले गए थे। उन्होंने कहा कि लौटने के बाद भर्ती प्रक्रिया की गहनता से जांच कराई जाएगी।

29 हजार भर्ती में 9 शिक्षक हो चुके हैं बर्खास्त

मैनपुरी। वर्ष 2016 में की गई 29 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में 297 गणित व विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया की एसआईटी ने जांच की, जिसमें 9 शिक्षक फर्जी पाए गए। जिनकी सेवा समाप्त की जा चुकी है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news