जासं, इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा नकल
विहीन कराना शिक्षा विभाग के अफसरों के लिए इस बार बेहद चुनौतीपूर्ण काम
होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एडेड स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो
रही है, वहीं दूसरी ओर इस सत्र में सरकारी स्कूलों से लगभग तीन सौ शिक्षक
सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
दरअसल अभी तक वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा में थोक के भाव लगा दी जाती थी। लेकिन सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देना शुरू कर दिया है जिससे शिक्षकों का पूरा डाटा सरकार के पास है। इस वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने में लगाए जाने वाले केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षक का टोटा हो सकता है। हालांकि अफसरों का दावा है कि परीक्षा कराने में कोई समस्या नहीं आएगी। एसोसिएट डीआइओएस गोविंद राम ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त मात्रा में रहे इसके लिए वित्त विहीन स्कूलों के प्रबंधकों को उनके यहां कार्यरत शिक्षकों का संपूर्ण ब्योरा देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में शिक्षकों की कमी नहीं होगी।
जिले में वित्त विहीन स्कूल 876
इनमें शिक्षकों की संख्या 10 हजार 125
मंडल में बनाए गए 1096 परीक्षा केंद्र
इलाहाबाद : यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र बना दिए हैं। मंडल में 1096 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इलाहाबाद में 508 केंद्र हैं, जिसमें 11 राजकीय, 146 अशासकीय सहायता प्राप्त व 351 वित्त विहीन बनाए गए हैं।
कौशांबी में 112 परीक्षा केंद्र बने हैं। इसमें 4 राजकीय, 24 अशासकीय सहायता प्राप्त व 84 वित्त विहीन विद्यालय हैं।
प्रतापगढ़ में 332 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 9 राजकीय, 65 अशासकीय सहायता प्राप्त व 258 वित्त विहीन स्कूल शामिल हैं।
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 9342 शिक्षक भर्ती के आवेदकों के लिए जन्म प्रमाणपत्र बना मुसीबत
- लंबे इंतजार के बाद नई सरकार की नई शिक्षा नीति आने की पूरी संभावना, सर्व शिक्षा अभियान के तहत अब शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिये जाने पर होगा जोर
- सफर 2016 : खुशियों व गम के बीच झूला शिक्षा विभाग, वार्षिक खबरनामा,क्लिक कर पढ़ें
- सीतापुर : 12460 शिक्षक भर्ती हेतु जनपद में कुल 809 पदों के सापेक्ष सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति हेतु जारी विज्ञप्ति देखें
दरअसल अभी तक वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा में थोक के भाव लगा दी जाती थी। लेकिन सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देना शुरू कर दिया है जिससे शिक्षकों का पूरा डाटा सरकार के पास है। इस वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने में लगाए जाने वाले केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षक का टोटा हो सकता है। हालांकि अफसरों का दावा है कि परीक्षा कराने में कोई समस्या नहीं आएगी। एसोसिएट डीआइओएस गोविंद राम ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त मात्रा में रहे इसके लिए वित्त विहीन स्कूलों के प्रबंधकों को उनके यहां कार्यरत शिक्षकों का संपूर्ण ब्योरा देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में शिक्षकों की कमी नहीं होगी।
जिले में वित्त विहीन स्कूल 876
इनमें शिक्षकों की संख्या 10 हजार 125
मंडल में बनाए गए 1096 परीक्षा केंद्र
इलाहाबाद : यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र बना दिए हैं। मंडल में 1096 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इलाहाबाद में 508 केंद्र हैं, जिसमें 11 राजकीय, 146 अशासकीय सहायता प्राप्त व 351 वित्त विहीन बनाए गए हैं।
कौशांबी में 112 परीक्षा केंद्र बने हैं। इसमें 4 राजकीय, 24 अशासकीय सहायता प्राप्त व 84 वित्त विहीन विद्यालय हैं।
प्रतापगढ़ में 332 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 9 राजकीय, 65 अशासकीय सहायता प्राप्त व 258 वित्त विहीन स्कूल शामिल हैं।
- शिक्षक भर्ती में जिले में शून्य पद तो दूसरे में मिलेगी वरीयता, 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती
- UP Board: यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश से होंगी प्रभावित, हो सकता है कार्यक्रम में बदलाव
- सभी अध्यापकों दिया जायेगा आधुनिक प्रशिक्षण, नए सत्र से होगी शुरुआत
- 1000 से ज्यादा शिक्षकों को तबादले का मौका
- 29334 विज्ञान-गणित भर्ती में नियुक्ति हेतु आज जारी जिलावार विज्ञप्तियां
- 7TH PAY COMMISSION: शिक्षकों सहित 21 लाख कर्मियों और पेंशनरों को बढे वेतन का भुगतान इसी माह
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق