Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सालों बाद भी शिक्षकों को नहीं मिल रहा हक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से गुरुवार को राजधानी के क्वीन्स इंटर कॉलेज में सातवां वेतन आयोग - वेतन निर्धारण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री एवं जिला संरक्षक डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि अनेक शिक्षकों ने जो 5400 ग्रेड पे पा रहे है उन्हे 2012 में शासनादेश निर्गत हो जाने के बाद भी नियमानुसार पे बैण्ड 3 के स्थान पर अभी तक पे बैण्ड 2 में रखा जा रहा है।

जिला संगठन के अध्यक्ष एसकेएस राठौर एवं मंत्री अनुराग मिश्र ने बताया कि विद्यालय स्तर पर वेतन निर्धारण के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य परिषद सदस्य केपी वर्मा के संयोजन में एक 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही महात्मा गांधी एवं चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमाओं पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय तथा प्रदेश मंत्री डॉ. आरपी मिश्र द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला में मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, मण्डलीय अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र, सुधा मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. आरके त्रिवेदी, आय-व्यय निरीक्षक महेश चन्द्र, चन्द्र प्रकाश शुक्ल समेत भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news