Advertisement

Govt Jobs : Opening

दो शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

बदायूं, ब्यूरो दातागंज विकास खंड के जूनियर व प्राथमिक स्कूल में तैनात हैं दोनों शिक्षक बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बिना सूचना के लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे दो शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की बीएसए ने तैयारी शुरू कर दी है।
दोनों शिक्षक विकास खंड दातागंज के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत हैं। बीएसए ने उनको नोटिस जारी कर एक सप्ताह में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी दातागंज की ओर से 16 जनवरी को बीएसए के लिए दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रेनगला में तैनात सहायक अध्यापक अमरनाथ तथा प्राथमिक विद्यालय कलाकंद में तैनात विपुल तोमर लंबे समय से बिना किसी सूचना के लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। इस पर बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। साथ ही आदेश दिए कि एक सप्ताह के स्पष्टीकरण न देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news