राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाने के लिए दावेदारों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक करीब ढाई लाख युवाओं ने पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण व आवेदन करने के लिए अभी नौ दिन का समय शेष है।
राजकीय कालेजों में स्नातक शिक्षक यानी एलटी ग्रेड की भर्ती के लिए इस बार नियमावली में बदलाव हुआ है। मंडल के बजाए राज्य स्तर पर शिक्षकों का चयन होगा। इससे वरिष्ठता आदि के विवादों में कमी आएगी। शासन ने नियमावली में चयन मेरिट से ही करने पर मुहर लगाई है। उसी के अनुरूप पहले विभाग ने 9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन निकाला और 26 दिसंबर से पंजीकरण शुरू हो गया है। अफसरों की मानें तो धीरे-धीरे दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 62 हजार 665 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें दिव्यांग दावेदारों की संख्या 2241 थी। यह संख्या इधर तेजी से बढ़ी है। 16 जनवरी तक दो लाख 32 हजार 228 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करा लिया है इसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों की तादाद 7340 है।
हर दिन दावेदारों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ज्ञात हो कि आवेदन 26 जनवरी की रात 12 बजे तक होने हैं यानि अभी नौ दिन तक युवा आसानी से पंजीकरण व आवेदन कर सकते हैं। यह हाल तब है जब इस भर्ती को लेकर शुरू से विवाद हो रहा है। अलग-अलग संगठनों के युवा लगातार भर्ती के लिए परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। कई बार शिक्षा निदेशालय का घेराव हो चुका है और राजधानी लखनऊ तक में प्रदर्शन किया गया है। माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक रमेश ने बताया कि वेबसाइट पर पंजीकरण और आवेदन की लाइन लगी है। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दावेदारी करेंगे।
राजकीय माध्यमिक कालेजों के लिए पंजीकरण लगातार बढ़ रहा
अब तक करीब ढाई लाख युवाओं ने करा लिया है पंजीकरण
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षक सेवा नियमावली 1981 का 12 वां /15वां /16वां संशोधनों के मुख्य बिंदु
- कोर्ट में पैरवी के लिए आर्थिक मदद की जरूरत: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ
- टीईटी मेरिट समर्थक और टीईटी संघर्ष मोर्चा को मो अरशद का उत्तर
- UPTET टीईटी बनाम एकेडेमिक/ 12 वां संशोधन बनाम 15 वां संशोधन मुद्दा
- हाईकोर्ट के सिंगल और डबल बेंच से जूनियर समेत लगभग 1 लाख भर्तियां रद्द
- Big Breaking News : 15वें संशोधन , 29334 जूनियर भर्ती , UPTET , UPTET 2016 की ANSWER KEY , शिक्षा विभाग , याची , सुप्रीमकोर्ट , शिक्षामित्र केस , 72,825 शिक्षक भर्ती
राजकीय कालेजों में स्नातक शिक्षक यानी एलटी ग्रेड की भर्ती के लिए इस बार नियमावली में बदलाव हुआ है। मंडल के बजाए राज्य स्तर पर शिक्षकों का चयन होगा। इससे वरिष्ठता आदि के विवादों में कमी आएगी। शासन ने नियमावली में चयन मेरिट से ही करने पर मुहर लगाई है। उसी के अनुरूप पहले विभाग ने 9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन निकाला और 26 दिसंबर से पंजीकरण शुरू हो गया है। अफसरों की मानें तो धीरे-धीरे दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 62 हजार 665 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें दिव्यांग दावेदारों की संख्या 2241 थी। यह संख्या इधर तेजी से बढ़ी है। 16 जनवरी तक दो लाख 32 हजार 228 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करा लिया है इसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों की तादाद 7340 है।
हर दिन दावेदारों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ज्ञात हो कि आवेदन 26 जनवरी की रात 12 बजे तक होने हैं यानि अभी नौ दिन तक युवा आसानी से पंजीकरण व आवेदन कर सकते हैं। यह हाल तब है जब इस भर्ती को लेकर शुरू से विवाद हो रहा है। अलग-अलग संगठनों के युवा लगातार भर्ती के लिए परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। कई बार शिक्षा निदेशालय का घेराव हो चुका है और राजधानी लखनऊ तक में प्रदर्शन किया गया है। माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक रमेश ने बताया कि वेबसाइट पर पंजीकरण और आवेदन की लाइन लगी है। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दावेदारी करेंगे।
राजकीय माध्यमिक कालेजों के लिए पंजीकरण लगातार बढ़ रहा
अब तक करीब ढाई लाख युवाओं ने करा लिया है पंजीकरण
- UPTET: टीईटी अभ्यर्थियों की जीत संघर्षों की देन, सुप्रीमकोर्ट में मजबूत पैरवी की बनी रणनीति
- बेटियों ने ठानी है, हर हाल में शिक्षा पानी है, जर्जर नाव के सहारे नदी पार कर स्कूल जाने को विवश छात्राएं
- हमें 22 फरवरी के लिए पूर्णतयः तैयार रहना चाहिए : पूर्णेश शुक्ल(महाकाल)
- जानिए शिक्षक सेवा नियमावली 1981 के 12 वां/15वां/16वां संशोधन के बारे, पढ़कर जरुरतमंद को शेयर करें
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- MP में टीचर्स की बंपर वैकेंसी, 41205 पदों पर होगी संविदा भर्ती
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق