Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

RRC GDCA Result 2016: आरआरसी ने घोषित किया जीडीसीए का रिजल्ट

इलाहाबाद : रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने जीडीसीए का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें गुड्स गार्ड पद पर 43 और सहायक स्टेशन मास्टर पद पर 61 कर्मचारी उत्तीर्ण हुए हैं। जुलाई 2016 में आरआरसी इलाहाबाद ने
जनरल डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जामिनेशन (जीडीसीए) कराया था।
यह विभागीय परीक्षा होती है और इसमें चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी प्रमोशन के लिए परीक्षा देते हैं। परीक्षा में इलाहाबाद, आगरा और झांसी डिवीजन के करीब 15 हजार कर्मचारी शामिल हुए थे। आरआरसी के चेयरमैन विवेक प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर 61 और गुड्स गार्ड पद पर 43 कर्मचारी उत्तीर्ण हुए थे। इनके प्रमाण पत्रों की जांच फरवरी में कराई जाएगी।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news