राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस 2017 की परीक्षा अब 300 पदों के लिए होगी। उप्र लोकसेवा आयोग की ओर से 21 फरवरी को जारी विज्ञापन में पदों की संख्या 251 थी। आवेदन के दौरान ही विकासखंड अधिकारी के करीब 49 पद और बढ़ गए हैं।
आयोग ने लगभग एक माह विलंब के बाद पीसीएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 22 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। अभ्यर्थियों को फीस जमा करने व पंजीकरण कराने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया गया और आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा करने की अंतिम तारीख 27 मार्च थी। इसकी परीक्षा 21 मई को प्रस्तावित है, लेकिन सूबे की नई सरकार में जिस प्रकार से साक्षात्कार व परीक्षा परिणाम जारी करने पर रोक लगी है उससे परीक्षा तारीख टलने की भी संभावना बनी हुई है। जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं उनमें उप जिलाधिकारी के 22 और पुलिस उपाधीक्षक के 52 पद शामिल हैं। आयोग सचिव अटल कुमार राय ने बताया कि पीसीएस-17 के लिए तकरीबन 4.57 लाख आवेदन मिले हैं। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 21 जिलों में कराने की तैयारी है। इनमें आगरा, इलाहाबाद, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, गोरखपुर, इटावा आदि जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे।
फिर नहीं मिला मनचाहा सेंटर : प्रतियोगी छात्रों को पीसीएस 2017 में भी मनचाहा सेंटर नहीं मिला है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय का कहना है कि वह 2012 से मनचाहा सेंटर दिए जाने की मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन अफसर लगातार अनसुनी कर रहे हैं। इस बार भी उनकी मांग नहीं मानी गई और ऑनलाइन फार्म में शहर का विकल्प नहीं दिया गया। छात्रों का कहना है कि दूसरे शहर में परीक्षा देने जाने से एक छात्र पर तीन हजार रुपये का बोझ पड़ता है।
’ चार लाख 57 हजार प्रतियोगियों ने किया आवेदन
’ 21 मई को इम्तिहान की तारीख तय रोक से उहापोह

ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- RTE Act : लागू होने के बाद कोई भी राज्य चाहे विशेष राज्य हो या सामान्य राज्य बिना टेट किसी को भी सहायक अध्यापक नहीं बना सकती
- Breaking News : शिक्षामित्रों की नियुक्ति पर सरकार ले सकती है बडा फ़ैसला
- याची लाभ अवश्य मिलेगा और शिक्षा मित्र का समायोजन अवश्य निरस्त होगा : त्रिपुरा और up के शिक्षा मित्र में समानता
- Big Breaking News : UPTET- 2011 के सभी याचिओ के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी
आयोग ने लगभग एक माह विलंब के बाद पीसीएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 22 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। अभ्यर्थियों को फीस जमा करने व पंजीकरण कराने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया गया और आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा करने की अंतिम तारीख 27 मार्च थी। इसकी परीक्षा 21 मई को प्रस्तावित है, लेकिन सूबे की नई सरकार में जिस प्रकार से साक्षात्कार व परीक्षा परिणाम जारी करने पर रोक लगी है उससे परीक्षा तारीख टलने की भी संभावना बनी हुई है। जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं उनमें उप जिलाधिकारी के 22 और पुलिस उपाधीक्षक के 52 पद शामिल हैं। आयोग सचिव अटल कुमार राय ने बताया कि पीसीएस-17 के लिए तकरीबन 4.57 लाख आवेदन मिले हैं। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 21 जिलों में कराने की तैयारी है। इनमें आगरा, इलाहाबाद, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, गोरखपुर, इटावा आदि जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे।
फिर नहीं मिला मनचाहा सेंटर : प्रतियोगी छात्रों को पीसीएस 2017 में भी मनचाहा सेंटर नहीं मिला है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अवनीश पांडेय का कहना है कि वह 2012 से मनचाहा सेंटर दिए जाने की मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन अफसर लगातार अनसुनी कर रहे हैं। इस बार भी उनकी मांग नहीं मानी गई और ऑनलाइन फार्म में शहर का विकल्प नहीं दिया गया। छात्रों का कहना है कि दूसरे शहर में परीक्षा देने जाने से एक छात्र पर तीन हजार रुपये का बोझ पड़ता है।
’ चार लाख 57 हजार प्रतियोगियों ने किया आवेदन
’ 21 मई को इम्तिहान की तारीख तय रोक से उहापोह

- बेसिक शिक्षकों के वेतन के लिए 1500 करोड़ रूपये जारी, गुरुवार तक शिक्षकों के खाते में वेतन भेजने का निर्देश
- UPTET शिक्षक भर्तियों और टीईटी विवाद पर शिव कुमार पाठक की नई पोस्ट
- बीजेपी का शिक्षकों की कमी दूर करने का तीन सूत्री फॉर्मूला: मानव संसाधन मंत्री ने माना कि उच्च शिक्षा में है शिक्षकों की कमी
- राजस्थान में होगी जल्द 20 हजार शिक्षकों की भर्ती : शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी
- शिक्षक भर्ती में 'ग्रेडिंग मुद्दे' पर हुई हाईकोर्ट की सुनवाई का विस्तार पूर्वक विवरण
- त्रिपुरा टीचर्स भर्ती मामले का सुप्रीमकोर्ट की सुनवाई बिंदुवार विश्लेष्ण माधव गंगवार की कलम से
- राज्य सरकार (उत्तर प्रदेश) ने जारी किया अपना TWITTER अकाउंट: जिसमें उनके मंत्रियों का भी TWITTER एड्रेस
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق