Advertisement

Govt Jobs : Opening

बुरी खबर! बेसिक शिक्षा परिषद की 48000 भर्तियों पर लगी तत्काल प्रभाव से रोक

इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद की लगभग 48000 भर्तियों पर रोक लगा दी गई है। शासन से मिले निर्देश के बाद प्राथमिक स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों, चार हजार उर्दू विषय के सहायक अध्यापकों के अलावा उच्च प्राथमिक स्कूलों में 32022 अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती स्थगित कर दी गई है।
जारी थी भर्ती प्रक्रिया: 12460 शिक्षकों की भर्ती के लिए 18 से 20 मार्च तक पहली काउंसलिंग हो चुकी है और दूसरे चक्र की काउंसलिंग 25 मार्च को प्रस्तावित थी। चार हजार उर्दू विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 22 व 23 मार्च को प्रथम चरण की काउंसलिंग थी जबकि दूसरे चक्र की काउंसलिंग 30 मार्च को होनी थी। 32022 अनुदेशकों की भर्ती के लिए 4 से 9 अप्रैल तक काउंसलिंग कराने के निर्देश सचिव संजय सिन्हा ने दिए थे।
बेसिक शिक्षा विभाग की हजारों भर्तियों पर लगी रोक
    इलाहाबाद। प्रदेश में भाजपा की नई सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही हजारों भर्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस आदेश के चलते सोलह हजार सहायक अध्यापकों और 32 हजार अनुदेशकों की भर्ती प्रभावित हो गई है।

16 हजार सहायक अध्याक और 32 हजार अनुदेशक भर्ती

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिंह को शासन से मिले निर्देश के मुताबिक वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापक, 4000 उर्दू विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती चल रही है। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय के 32022 अंशकालिक अनुदेशकों की भी भर्ती चल रही है।

इनमें अनुदेशकों के लिए भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर 2016 में शुरू हुई थी जिसके लिए डेढ़ लाख से अधिक बीपीएड, सीपीएड और डीपीएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसी तरह 12460 और 4000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए दिसंबर 2016 में शुरू हुई थी। बेसिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अगले आदेश तक इन दोनों भर्तियों को रोकने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापकों के खाली पदों पर भी भर्ती गतिमान है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news