राज्य ब्यूरो, लखनऊ : राज्य की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोचिंग चलाने वाले सरकारी शिक्षकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, व्यावसायिक व कृषि शिक्षा विभागों की ओर से किये गए प्रस्तुतीकरणों को देखने के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शैक्षिक परिदृश्य में सुधार पर चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधारने के लिए नकल माफिया से निपटना आवश्यक है। इसके लिए सरकार सभी प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने विद्यालयों में हर हाल में अधिकतम 200 दिनों में कोर्स पूरा कराने के लिए कहा। सभी विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की नियमित उपस्थिति की निगरानी बायोमीटिक प्रणाली के जरिए करने का निर्देश दिया। उन्हांेने परीक्षाओं को 15 दिन में पूरा करके अगले 15 दिन के अन्दर उनके परिणाम देने की सम्भावना तलाशने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि आगामी 100 दिन में बेसिक शिक्षा में बेहतर बदलाव प्रत्येक दशा में दिखने चाहिए। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को हर हाल में पहली से लेकर 10 जुलाई तक किताबें, यूनीफार्म व बैग बंट जाएं। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 1760 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित की लैब विकसित करने के लिए कहा। अगले 100 दिनों में 45,809 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विद्युतीकरण कराये जाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने स्कूलों/कॉलेजों द्वारा फीस के सम्बन्ध में की जा रही मनमानी वसूली पर रोक लगाने के लिए एक नियमावली बनाने के भी निर्देश दिए।

ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- बुन्देलखण्ड टीईटी मोर्चा : उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का काफिला रोक सौंपा ज्ञापन
- 72825 भर्ती : देखना यह है कि फाइनल आर्डर कब और कितनों की जॉब छीनेगा और कितनों की बलि लेगा ..........
- 9294 शिक्षकों की भर्ती को लेकर संशय की स्थिति , चार अप्रैल को पहली कैबिनेट बैठक के बाद साफ होगी तस्वीर
- 12460 शिक्षक चयन प्रक्रिया से रोक हटाने की मांग , अब अग्रिम निर्णय का बेसब्री से इंतजार
- 550 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षकों की निकली बंपर भर्तियां, आप करें आवेदन : Last date 10 अप्रैल, 2017
माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, व्यावसायिक व कृषि शिक्षा विभागों की ओर से किये गए प्रस्तुतीकरणों को देखने के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शैक्षिक परिदृश्य में सुधार पर चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधारने के लिए नकल माफिया से निपटना आवश्यक है। इसके लिए सरकार सभी प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने विद्यालयों में हर हाल में अधिकतम 200 दिनों में कोर्स पूरा कराने के लिए कहा। सभी विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की नियमित उपस्थिति की निगरानी बायोमीटिक प्रणाली के जरिए करने का निर्देश दिया। उन्हांेने परीक्षाओं को 15 दिन में पूरा करके अगले 15 दिन के अन्दर उनके परिणाम देने की सम्भावना तलाशने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि आगामी 100 दिन में बेसिक शिक्षा में बेहतर बदलाव प्रत्येक दशा में दिखने चाहिए। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को हर हाल में पहली से लेकर 10 जुलाई तक किताबें, यूनीफार्म व बैग बंट जाएं। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 1760 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित की लैब विकसित करने के लिए कहा। अगले 100 दिनों में 45,809 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विद्युतीकरण कराये जाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने स्कूलों/कॉलेजों द्वारा फीस के सम्बन्ध में की जा रही मनमानी वसूली पर रोक लगाने के लिए एक नियमावली बनाने के भी निर्देश दिए।

- Breaking News : छात्रों के अकाउंट में आएगा मिड डे मील का पैसा: योगी आदित्यनाथ
- CTET 2017 Expected to be held on July 23: Notification will release on June 2
- हिंदी और आंग्ल भाषा में शिक्षक सेवा नियमावली 1981 का 12 वां /15वां /16वां संशोधनों के मुख्य बिंदु
- क्या कारण है कि 72825 भर्ती पूर्ण हो जाने के बाद भी बीएड टेट 2011धारकों की याचिकाओं पर सुनवाइयां हो रही हैं?
- केशव प्रसाद मौर्या जी शिक्षामित्रों के विरोध में , पता नहीं शिक्षामित्र इनका क्या बिगाड़ा है ?
- UP की बेसिक शिक्षा को बर्बाद करने वाला एकमात्र अधिकारी संजय सिन्हा
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें