Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

90 दिनों में होंगी रिक्त पदों पर भर्तियाँ , शिक्षकों की कमी को दूर करने के दिए निर्देश : CM Yogi

सीएम ने उच्च शिक्षा विभाग का प्रस्तुतीकरण देखते हुए निर्देश दिए कि राज्य स्तर पर सभी विश्वविद्यालयों में एक समान पाठ्यक्रम लागू किया जाए।
उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों  की कमी को दूर करने के निर्देश दिए। उच्च शिक्षण संस्थाओं में भर्ती से सम्बन्धित लम्बित वादों को शीघ्र निपटाने के लिए कहा। व्यावसायिक शिक्षा के प्रस्तुतीकरण की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की और निर्देश दिए कि आइटीआइ संस्थानों में पुराने ट्रेडों को समाप्त करके आधुनिक जरूरतों के अनुरूप नए ट्रेड शुरू किए जाएं। यह निर्देश भी दिए कि आइटीआइ से प्रशिक्षित विद्यार्थियों को विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए एनआरआइ विभाग से समन्वय करके कार्ययोजना बना ली जाए। आइटीआइ संस्थानों को शिफ्ट में संचालित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। सीएम ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि बंदी के कगार पर पहुंचे निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के संसाधनों का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधि में करने से रोका जाए।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news