Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

डिप्टी सीएम से मिले शिक्षक, समायोजन का विरोध

इलाहाबाद :  उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल डॉ. शैलेश कुमार पांडेय एवं अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्किट हाउस में मिला और उनको शिक्षकों की समस्याओं से रूबरू कराया।
डॉ. शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सरप्लस के नाम पर शिक्षकों का समायोजन किया जा रहा है जो तर्कसंगत नहीं है। पूर्ववर्ती सरकारों की गलत शिक्षा नीतियों के कारण ही अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या में गिरावट आयी है जिसका ठीकरा अध्यापकों पर फोड़ना ठीक नहीं है। चयन बोर्ड की नियुक्ति प्रक्रिया में विलम्ब के कारण आज लगभग सत्तर प्रतिशत विद्यालयों में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान पढ़ाने वाले अध्यापक नहीं हैं। प्रतिनिधिमंडल में इन्द्रदेव पांडेय, डॉ. विनोद कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे। साहब लाल मौर्य राज्य विवि के नये रजिस्ट्रार इलाहाबाद। साहब लाल मौर्य इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के नये रजिस्ट्रार होंगे। वे इससे पहले महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलसचिव थे। राज्य विवि के रजिस्ट्रार संजय कुमार का तबादला डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद में इसी पद पर हुआ है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news