Advertisement

Govt Jobs : Opening

अब जुलाई तक हो सकेगा आधार नामांकन, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में स्टूडेंट्स को एमडीएम व ड्रेस वितरण आधार से होगा

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के आधार नामांकन के लिए अब जुलाई तक का वक्त दे दिया गया है। योजना के अंतर्गत 1 से 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स का आधार नामांकन होना है।
आगे मिड डे मील और ड्रेस वितरण के लिए छात्रों की संख्या का निर्धारण आधार योजना से ही होगा।
शासन ने पहले जून में ही आधार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा था। इसमें गर्मी की छुट्टियों के चलते दिक्कतें आ रही थीं। इसको लेकर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से मिला और समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था जिससे शत-प्रतिशत नामांकन कराया जा सके। अपर शिक्षा निदेशक नीना श्रीवास्तव ने इस बारे सभी बीएसए को निर्देश भी जारी कर दिया है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news