Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षकों का मांगों को लेकर 22 अगस्त को बीएसए कार्यालय पर धरना

शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को बनत बीआरसी पर आयोजित हुई। जिसमें शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
संस्था के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने बताया कि शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। धरना 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा। जिसमें शिक्षकों की लगभग 16 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक संख्या में पहुंचकर धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान अनिल कुमार, धर्मेंद्र, रश्मि वर्मा, महावीर सिंह, संजय देशवाल, सरवर आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news