Advertisement

Govt Jobs : Opening

महराजगंज में शिक्षामित्रों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट ऑफिस का किया घेराव

महराजगंज: शिक्षामित्रों के समायोजन मामले को लेकर फिर से शिक्षामित्रों का आन्दोलन शुरू हो गया। शिक्षामित्रों के हक में अब तक कोई कार्यवाही ना होने पर उन्होंने कार्यबहिष्कार कर दिया।
भारी संख्या में आज शिक्षामित्रों ने जिले भर में जुलूस निकाला। शिक्षामित्र जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट ऑफिस का घेराव करने पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत के बाद शिक्षामित्रों ने आंदोलन खत्म कर स्कूल जाने का फैसला लिया था, लेकिन अब तक कोई उचित कार्यवाही ना होने पर शिक्षामित्रों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों के समायोजन पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कई दिनों तक शिक्षामित्रों का उग्र प्रदर्शन चल रहा था।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news