Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

दीपावली नहीं मनाएंगे शिक्षामित्र, 10 हजार मानदेय से हैं नाराज

इलाहाबाद। शिक्षामित्र इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे। सहायक अध्यापक पद से समायोजन निरस्त होने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से मानदेय 10 हजार रुपये किए जाने से वे नाराज हैं।
उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि शिक्षामित्र 17 वर्षों से परिषदीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। जब उन्हें इस परिश्रम का फल मिलना शुरू हुआ तो उनके अरमानों को कुचल दिया गया। हमदर्दी की जगह दो-दो परीक्षाएं थोप दी गईं। इस तनाव के कारण करीब 50 शिक्षामित्रों की मृत्यु हो गई लेकिन सरकार दुख दर्द नहीं समझ रही। कहा कि सबका विकास करने वाली सरकार शिक्षा का शिक्षामित्रों का विनाश करने पर तुली है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news